Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मुलायम सिंह यादव

संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मुलायम सिंह यादव

सैफई, इटावाः जन सामना ब्यूरो। सैफई में सपा में संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी।
सैफई में दर्शन सिंह यादव प्रधान के परिवारी श्याम सिंह यादव उम्र 85 वर्ष, शैतान सिंह यादव उम्र 87 वर्ष कुछ दिन पूर्व ही निधन हो गया था। गांव व परिजन के निधन से सपा नेता बहुत दुखी हुए और इस दुख की घड़ी में शामिल होने सड़क मार्ग से शनिवार इटावा आये और रविवार को लगभग 11 बजे मृतकों के घर शोक सम्बेदना व्यक्त करने गए और बचपन की यादें ताजा की।
इस अवसर पर रामसेवक यादव गंगापुरा, राजू यादव विधायक सदर मैनपुरी, विजयपाल यादव फौजी, मोहित यादव, सुरेंद्र यादव पप्पू मौजूद रहे।