Wednesday, April 9, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलाव न जलने से गरीब परेशान

अलाव न जलने से गरीब परेशान

फिरोजाबाद, जन साूना संवाददाता। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। नगर निगम ने अभी तक अलाव नहीं जलवायें है। जिससे गरीब व असहाय लोग ठंड से कांप रहे है। उनका रात गुजाराना बढ़ा मुश्किल हो गया है। सचिव इवने हसन अंसारी ने कहा है कि निगम द्वारा रैन बसेरा बनाये जाते थे। वह भी अभी तक नहीं बने है स्वयं सेवी संस्थाऐं द्वारा गरीबों को गरम कपड़ो का वितरण नहीं किया गया है। जिससे गरीब परेशान है। उन्होंने प्रशासन से कम्बल व गर्म कपडो का वितरण कराने की मांग की है।बैठक में शाहरूख, उस्मानी, वसीम, फरमान, मुबारिक, राशिद, अजीम, जमीर वारसी, इरफान, इस्लाम, फारूक आदि मौजूद रहे।