Thursday, April 10, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हार्ट अटैक पड़ने से भाजपा नेता की मौत

हार्ट अटैक पड़ने से भाजपा नेता की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्य प्रकाश शर्मा निवासी सरस्वती नगर की गुरुवार सुबह 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिससे भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि देने भाजपा के पदाधिकारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गये।
भाजपा नेताओं ने बताया कि सत्य प्रकाश दिव्यांग होने के बाबजूद पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के हर छोटे दृबड़े कायर्क्रमों में भाग लेते थे। मौत की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर एकत्रित हो गये। इस अवसर पर मयंक तिवारी, सुमन प्रकाश मिश्रा, राजीव पचैरी, आलोक राठौर, राहुल महेरे, संतोष वशिष्ठ समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। और आजीव सक्रिय सदस्य थे। दिव्यांग होने के बाबजूद पार्टी में ससक्रिय भमिका में रहे हैं।