Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस मनाया

सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस मनाया

फिरोजाबादः संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) एवं बहुजन संघर्ष पार्टी (कांशीराम) ने संयुक्त रूप से सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस 187वां बसपा (कांशीराम) जिला कार्यालय पर गौतमनगर हिमायूंपुर में बसपा के वरिष्ठ नेता गौतम सिंह मौर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
भाकपा माक्र्सवादी के पूर्व जिलाध्यक्ष कामरेड सोनेश कुमार उर्फ सोनू चक ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जयपाल सिंह, रोहिताश, अशोक गौतम, विनोद पंडित, पूर्व सभासद चंद्रभान, सुरेश कुमार, प्रमोद भारती, कैलाश चंद्र, लाखन सिंह चक, सुनील वर्मा, अमन वर्मा, सुनील सविता सभी ने अपने विचार रखे व चित्र पर माल्यार्पण करते हुये जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन किरन देवी ने किया।