Saturday, April 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बर्रा में महिला का अपहरण!

बर्रा में महिला का अपहरण!

आशंका है कि ससुराल वाले अगवा कर उठा ले गए
लाल रंग की कार से लोगों ने महिला को अगवा कर भागे
कानपुरः अर्पण कश्यप। थाना बर्रा क्षेत्र के बर्रा आठ विल्स अस्पताल चैराहे पर आज सुबह काम पर जा रही महिला का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनसे कुछ ही दूरी पर एक महिला को कार सवार लोगों ने कार में खींच कर बैठा लिया और भाग गये।
जानकारी करने पर पता चला कि बर्रा निवासी गायत्री सिंह तोमर अपनी पत्नी पुष्पा, बेटी पूजा व बेटा प्रशान्त के साथ किराये के मकान में रहते है। मॉ पुष्पा की माने तो पूजा की शादी 2011 में इलाहाबाद मे आशीष के साथ हुई थी। सम्बन्ध मधुर ना रहने के चलते दो साल बाद यानि की 2013 में पूजा व आशीष के बीच विवाद हो गया जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। तब से पूजा अपने मॉ बाप के साथ रह रही है व बर्रा आठ में ही एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में काम कर रही है। आज सुबह ड्यूटी जाते समय बर्रा आठ विल्स अस्पताल चैराहे के पास जाते समय एक लाल रंग की कार से लोग आये और पूजा को जबरन गाड़ी से उठा ले गये जिसका प्रत्यक्षदर्शी शिवम् नाम का लड़का है जो कि पूजा के साथ ही एक ही फैक्ट्री में काम करता है व वो भी ड्यूटी ही जा रहा था शिवम के मुताबिक पूजा को लोग जबरन उठा ले गये हैं वहीं शिवम ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी परिजनों को शाम को दी जब घटना सुबह की है तो शाम को सूचना देने की क्या वजह हो सकती है इस लिए पूरे प्रकरण की जानकारी करने के लिए बर्रा पुलिस ने पीड़ित के परिजनों को यह कर वापस कर दिया कि कल आना।