Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम के साथ मनाया डिम्पल भाभी का जन्मदिन

धूमधाम के साथ मनाया डिम्पल भाभी का जन्मदिन

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। आज कस्वा सहार में भारतीय स्टेट बैंक के पास विश्वनाथ सिंह यादव वी एन सर व तमाम समाजवादी नेताओं ने कन्नौज की लोकप्रिय सांसद डिम्पल यादव का जन्म दिवस खिचड़ी वितरित करके मनाया। वह इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव पूर्व प्रत्याशी बिधूना समाजवादी पार्टी दिनेश वर्मा गुड्डू व समाजवादी पार्टी औरैया जिला महासचिव अनवर के साथ तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जहां आज सहार की जनता को बताया कि कन्नौज की लोकप्रिय सांसद समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल भाभी का जन्मदिन बड़े ही जोश के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता भी आज उसी तरीके से डिंपल भाभी का जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह 7 बजे से चल रहे इस कार्यक्रम में तमाम समाजवादी कार्यकर्ता जोश के साथ उपस्थित रहे। वही पूरे दिन खिचड़ी और चाय के वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। वह इस कार्यक्रम में बिधूना विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी दिनेश कुमार वर्मा, गुड्डू ने पहुंचकर लोगों को खिचड़ी व चाय वितरित किया। इस कार्यक्रम में तमाम महिलाएं पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए।