Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने दक्षिण मण्डल अध्यक्ष भाजपा से की अभद्रता

पुलिस ने दक्षिण मण्डल अध्यक्ष भाजपा से की अभद्रता

थाने में महानगर अध्यक्ष ने कराया सुलहनामा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा के दक्षिण मण्डल अध्यक्ष के साथ कोटला चुकी के समीप पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता कर दी। जिसको लेकर थाने में महानगर अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता एकत्रित हो गये। वहा दोनो के मध्य सुलहनामा कराया गया।
थाना दक्षिण के चन्द्रवार गेट निवासी भाजपा के दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता पुत्र सुरेशचन्द्र गुप्ता अपनी बाइक द्वारा कोटला चुकी की ओर किसी काम से गया हुआ था। वही कोटला चुकी के पास जाम के कारण लम्बी कतार लगी हुई थी। जहां पुलिस द्वारा जाम को खुलवाने के लिए वाहनों को एक-एक कर निकला जा रहा था। उसी दौरान टैªक्टर -छोटा हाथी के बीच मण्डल अध्यक्ष की बाइक फस गयी। जिसको लेकर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से भाजपा नेता की होक-टोक हो गयी। फिर क्या पुलिस ने मण्डल अध्यक्ष को चांटा जड दिया। उसी दौरान मण्डल अध्यक्ष द्वारा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, भाजपा नेता राकेश शंखबार, युवा मोर्चा के नेता अकित तिवारी, देवेन्द्र राजपूत, रामखिलाडी बाल्मीक आदि लोग थाना उत्तर पहुचे। जहां थाना प्रभारी लोकेश भाटी महानगर अध्यक्ष से दोनो लोगो को हाथ मिलाकर सौर कहते हुए मामले का शान्त कराया दिया गया।