Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधवा महिला ने पड़ोसी पर लगाया यौन उत्पीडन का आरोप

विधवा महिला ने पड़ोसी पर लगाया यौन उत्पीडन का आरोप

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद के गांव कोसा का नगला में एक विधवा महिला ने लगाया पडोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की माने तो मामला दो दिन माह पूर्व का है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कोसा का नगला निवासी 35 वर्षीय एक महिला को आज जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए लाया गया। पीड़िता की माने तो पडोस के ही देवेन्द्र नामक व्यक्ति ने दो तीन माह पूर्व मारपीट के बाद उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया। वही पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को बतायी जो जान से मारदेने की धमकी भी दी। किसी तहर से महिला ने सहास करते हुए विगत दो दिन पूर्व थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करते हुए पीड़िता का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।