Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। गेल इंडिया लिमिटेड पीसीआरए कि तत्वावधान में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बृजेंद्र स्वरुप पार्क से आरंभ होकर मोतीझील के रास्ते होते हुए बृजेंद्र स्वरुप पार्क में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी अतिथि केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें तकरीबन एक हजार लोगों ने भाग लिया। इस रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनमानस में साइकिल उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने के लिए जागरुकता पैदा करना है। जिससे कि पेट्रोलियम पदार्थों का संचय किया जा सके। रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ के लिए तो लाभकारी होता ही है। और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है क्योंकि मोटर वाहन से जिस प्रकार वातावरण प्रदूषित हो रहा है वह किसी से नहीं छुपा है। इस कार्यक्रम के आयोजकों की जितनी प्रशंसा की जाए वही काम है क्योंकि यह कार्यक्रम की राजनीति को नहीं संबोधित करता है। यह पर्यावरण के लिए है और हमारे स्वस्थ शरीर के लिए हैं। मुख्य रुप से उपस्थित सत्यदेव पचौरी कैबिनेट मंत्री, महापौर प्रमिला पांडे, जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी, पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, सरन तिवारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।