Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनायी गयी नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती

धूमधाम से मनायी गयी नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 23 जनवरी सुभाष चन्द्र जयन्ती कार्यक्रम शहर में बडी धूमधाम से मनाया गया। वही नगर के सुभाष चैराहा पर लगी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने मालायें पहनायी।
23 जनवरी नेता जी सुभाषचन्द्र बोस का जयन्ती शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनायी गयी। इसी क्रम में नगर की महापौर नूतन राठौर अपने पार्षदों को लेकर नगर के सुभाष चैराहा पर स्थापित सुभाषचन्द्र की प्रतिमा के पास पहुची। जहाॅ उन्होने फूल मालायें पहनाकर सुभाषचन्द्र बोस अमर रहे के नारे लगाये। कार्यक्रम के दौरान नूतन राठौर के साथ नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, भाजपा पार्षन पूनम शर्मा, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, मुकुल गुप्ता मंगलसिंह राठौर आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। वही काॅगं्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, नूरूलहुदा लाल राईन गाॅधी, सबूर अली, अजय शर्मा आदि लोगो ने भी सुभाष चन्द्र की प्रतिमा के पास पहुच कर उनको याद किया। एक क्रान्तिकारी नेता को हर देश के नागरिक को याद करना चाहिये। वही नगर निगम के कार्य प्रणली को देख को प्रतिमा के पास बने फुब्बारे से साफ -सफाई करने का कार्य भी किया। शहर की विभिन्न संस्थानों में भी सुभाष जयन्ती को धूमधाम से मनाया गया।