Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिटिया बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित

बिटिया बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। निकटवर्ती गांव समामई स्थित चै. प्यारेलाल इण्टर कालेज में बिटिया बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर जहां मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण व दुपट्टे ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार व पर्यावरणविद् भवतोष मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र रत्न एड. ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना सहित प्रदेश व केन्द्र सरकारों द्वारा महिला उन्नयन के लिये चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बगैर किसी सरकारी मदद के घोर संसाधनविहीनता में चलाया जा रहा बिटिया बचाओ अभियान निःसंदेह सराहनीय है और वह इस अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। श्री रत्न ने कहा कि बिटिया बचाओ अभियान ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूयेगा। उन्होंने नारियों के उत्थान हेतु डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किये गये अथक प्रयासें का विस्तार से जिक्र किया। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अंजुम बी ने कहा कि पहले बेटियों को अपने अन्दर आत्मविश्वास पैदा कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा तब ही वह सफलता के शिखर को छू सकेंगी। उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुये बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा बेटियों को आत्मबल व दृढ़ निश्चय का महत्व समझाते हुयेे यह संदेश देने की कोशिश की कि बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा कर खुद की क्षमता को साबित कर दिखाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह बिटिया बचाओ अभियान को अपना सहयोग प्रदान करती रहेंगी।बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार व पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने अभियान के उद्देश्यों, उपलब्धियों व आगामी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि सामाजिक स्तर पर चलाया जा रहा यह अभियान पूर्णतः अराजनैतिक है। उन्होंने कहा कि सभी संकीर्णताओं से परे हटकर लोगों ने जिस तरह से इस अभियान का व्यापक समर्थन किया है उससे यह साबित होता है कि यह अभियान निश्चित ही जनान्दोलन में तब्दील होगा।
भारतीय किसान संघ ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि यह अभियान बेटियों को बोझ, दोयम दर्जे व महज मनोरंजन का साधन समझने वाले लोगों की कलुषित मानसिकता में बदलाव लायेगा। विद्यालय के प्रबंधक चै. कृष्णवीर सिंह, युवा नेता पवन दिवाकर, अंशू, राखी, पूजा, प्रिंसी, अशोक कुमार, दीपिका, भावना, शीतल ने भी विचार व्यक्त किये। लावनी गायक राजेन्द्र राज की रचनायें बेहद सराही गयीं।
इस दौरान रत्नेश रत्न एड., नन्द कुमार निमेष, भवतोष सेना के कमांडर लखन चटर्जी, गनेशीलाल नेताजी, संजीव कुमार, चै. प्रणवीर सिंह, योगेन्द्र सिंह प्रधान, जय सिंह, रामवीर सिंह, नाहर सिंह, भोलाशंकर, सुभाषचन्द, श्रीराम, प्रमोद कुमार शर्मा, रवि शंकर, कांतीप्रसाद, नृपेन्द्र सिंह, मनोज गुप्ता, चन्द्रप्रकाश, ललतेश कुमार, नीरज लता, रेखा, सीता, पुष्पा, अनीता, रजनी आदि उपस्थित थे।