Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समुदाय विशेष युवक ने महिला को चाकू मार कर किया घायल

समुदाय विशेष युवक ने महिला को चाकू मार कर किया घायल

पुलिस ने कहा कि घटना की नही है जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला बलू में विगत रात्रि समुदाय विशेष के शादी समारोह में पहुचे एक बालक को कुछ लोगो ने मारपीट कर दी। बचाव में गयी माॅ को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाने में तहरीर दी। घायल महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
माॅ के लिए अपना लाल खुदा के बराबर होता है। उसकी जान के खातिर माॅ अपना सब कुछ न्यौछाबर कर देती है। येसा ही मामला उस समय देखने का मिला। जब थाना नारखी के गांव नगला बलू निवासी मीना देवी नामक महिला को पडोस में रहने वाले समुदाय विशेष के एक युवक ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल महिला की माने तो उसका बेटा पडोस में मुस्लिम समाज के व्यक्ति के घर बारात में डीजे पर नाचने चला गया था। जहां उसके साथ मारपीट कर दी। बच्चे को पिटता देख उसको बचाने गयी तो उसको भी चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल महिला ने चाकू माने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार व डाक्टरी परीक्षण भी कराया। उक्त मामले में थानाध्यक्ष नारखी ने बताया कि घटना के बारे में उनको जानकारी नही है नही किसी प्रकार की तहरीर दी गयी है।