Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नासिक में मना भव्य चित्रगुप्त प्रगटोत्सव

नासिक में मना भव्य चित्रगुप्त प्रगटोत्सव

नासिक, जन सामना ब्यूरो। वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ के संघर्ष परिणाम स्वरूप आज विश्व के 49 देशों सहित बीते शनिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रगट उत्सव नाशिक में ज्ञानेश वर्मा और युवा सचिव अक्षय श्रीवास्तव महाराष्ट्र युवा सचिव कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के खास योगदान व उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे खास उपस्थिति किरण शेंबेकर जिन्होंने नाना पाटेकर की फिल्म फांसी का फंदा मूवी में प्ले बैक सिंगर थे व पूरे देश में उन्हें दि वॉइस ऑफ किशोर कुमार जी’ के नाम से जानते है साथ में पुणे के म्यूजिक कम्पोजर व गायक विनोद सुर्वे और मुंबई की जानीमानी कलाकार प्रियांक मुखर्जी उपस्थित थी।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार थी।
1. भगवान चित्रगुप्त जी की आरती व पूजन।
2. साथ में सभी कलाकार के साथ भगवान चित्रगुप्त जी का एक भजन।
3. गणेश वंदना।
और खुशी की बात यह है कि प्रभु श्री चित्रगुप्त भगवान पूजा और आशीर्वाद किरण शेंबेकर (दि वॉइस ऑफ किशोर कुमार ) द्वारा हुआ बहुत ही अच्छा लगा जो मेरे प्रभु के प्रति एक मारवाड़ी समाज के व्यक्ति ने इन्हे कहा कि यही वो भगवान जिनका उल्लेख रामायण में हुआ और इनके मंदिर भगवान श्री राम चन्द्र द्वारा बना है। अयोध्या में इन्हीं के पूजा अर्चना द्वारा ही श्री राम चन्द्र जी का राज तिलक हुआ था। इसी पुरातन संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु प्रति वर्ष इसी तरह मनाने का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन हुआ।