Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का 127वां जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का 127वां जन्मोत्सव

⇒भाजयुमो ने निकाली शोभायात्रा-सैकड़ों बाइकें रहीं शामिल
⇒सिरसागंज में सैकडों की संख्या में एकत्रित हुये बसपाई-दलित
⇒अन्य सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने भी किया याद
⇒थानों में भी किया गया माल्यार्पण
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर जी का 127वां जनमोत्सव विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जहां भाजयुमो ने सैकड़ों बाइकों पर सवार होकर बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली तो अन्य कई संगठनों द्वारा बाबा साहेब के विभिन्न पार्को में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये उनका 127वां जन्मोत्सव मनाया।
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश निर्देश पर फिरोजाबाद में डा. भीमराव आंबेडकर जी की शोभायात्रा नगर के गांधी पार्क से निकाली गयी। यह शोभायात्रा यहां से सेंट्रल चैराहा, बर्फखाने चैराहा, डाकखाना चैराहा, मौहल्ला दुली चैराहा, सरकुलर रोड से बरी का नगला, रसना टाॅकीज, वाष्र्णेय गैस एजेंसी, कोटला चुंगी चैराहा, बौधारम चैराहा से अम्बेडकर पार्क बौधाश्रम रोड पर पहुंची, मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया पुष्प वर्षा हुयी। शोभायात्रा में सैकड़ों बाइकों पर सवार युवा आगे बढ़ रहे थे। बौधाश्रम स्थित अंबेडकर पार्क पर हुये समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला माहौर ने विचार व्यक्त किये। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, युवा मोर्चा जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, महानगर संयोजक अंकित तिवारी, पिंकी चक, दीपक गुप्ता कालू, रवि राजौरिया, राहुल शर्मा, राकेश शंखवार, देवेंद्र राजपूत, विपिन बघेल, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा संग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) शाखा फिरोजाबाद के तत्वावधान में महासभा के नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डा. ज्ञान सिंह शाक्य की अध्यक्षता में बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया गया। संचालन महामंत्री वेदप्रकाश गौतम ने किया। उपस्थित वक्ताओं में सुरेंद्र कुमार वर्धन, महेश चंद्र बौद्ध, पूरन सिंह हाथ्ज्ञी, ललित शाक्य, डा. ज्ञान सिंह शाक्य, वेदप्रकाश गौतम, दारा सिंह बौद्ध संग काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वीर लक्खीशाह सेवा संस्थान उप्र के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद्र नायक के नेतृत्व एवं चक्रवर्ती सम्राट अशोक विकास समिति उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में, डा. भीमराव अम्बेडकर सुधार समिति के अध्यक्ष अमर सिंह पूर्व एसआई के नेतृत्व, भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर मेला एवं जन्मोत्सव समिति द्वारा बाबा साहब का जन्मदिवस दलित एकता एवं सदभावना दिवस के रूप में विजय सिंह ठेकेदार की अध्यक्षता एवं संचालन नरेंद्र पाल सिंह द्वारा करते हुये मनाया गया। इसके अलावा आशा आईटीआई हिमायूपुर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 127वां जन्मोत्सव बहादुर सिंह चक की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन प्रकाश उपाध्याय रहे। संस्था प्रधानाचार्य पवन चक्रवर्ती ने विचार व्यक्त किये।
इसके अलावा शनिवार को नगर सिरसागंज में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह व तहसीलदार छवि राम वर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया और उनके जीवन से सीख लेने का संदेश दिया। इसके बाद अरांव रोड स्थित नगला मधे अम्बेडकर पार्क पर बसपाई और दलित समुदाय के लोग सैकडों की संख्या में एकत्रित हो गये और लोगों ने बारी बारी से पार्क में स्थापित प्रतिमा का माल्र्यापण किया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने अपने अपने विचार रखे। रैली के दौरान वातावरण जय भीम के नारों से गूंज रहा था और युवक ष् बाबा जो तेरा मिशन अधूरा उसको हम सब करेंगे पूरा आदि नारों से लोगों में जोश भरने का कार्य कर रहे थे। रैली के दौरान लोगों ने नगर में जगह जगह पडने वाली अम्बेडकर प्रतिमाओं का माल्र्यापण किया। इस अवसर पर गिरेंद्र, नरेंद्र, प्रभात सोमेश, रवी बाल्मीकि, अनिल गौतम, प्रदीप आदि लोग उपस्थित थे।