Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुरूद्वारा में मनाया गया भव्य वैशाली पर्व, चला लंगर

गुरूद्वारा में मनाया गया भव्य वैशाली पर्व, चला लंगर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी वैशाखी पर्व बड़ी धूमधाम से स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा में मनाया गया। जिसमें दो दिन से चल रहे अखण्ड पाठ साहव निशान साहब पर चोला चढ़ाया गया। जिसकी सेवा श्रीराम मल्होत्रा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा की गयी।
अ ाज वैशाखी उत्सव के दौरान अखण्ड पाठ साहब की समाप्ति गुडगांव से आये रागी जत्था गगनदीप सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत का निहाल किया। उसके बाद गुरूद्वारा के मुख्य ग्रन्थी सरदार हरमिन्दर सिंह, सरदार करनैल सिंह के शब्द कीर्तन करते संगत को मंत्रमुग्ध किया। प्रधान सरदार हरवंश सिंह मल्होत्रा ने वैशाखी पर प्रकाश डाला वही प्रबन्धक सरदार राजेन्द्र सिंह ने गुरूद्वारे के आय-व्यय का ब्यौरा समाज के लोगो के मध्य रखा। कार्यक्रम के बाद सेवासाध संगत लंगर का आनन्द लिया गया। सांय के समय गुरू सिक्खी के बारे में प्रोग्रमा किये गये। शाम के दीवान की सेवा समूह साध संगत बबली बहन द्वारा की गयी। अटूट लगर छकाया गया मायाएकत्र के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विक्की मल्होत्रा, गजेन्द्र सिंह, शेरा सरदार राजेन्द्र सिंह मल्होत्रा के साथ सैकडों सिख समाज के महिला पुरूष मौजूद थे।