Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेप कांड के विरोध में कैण्डिल मार्च निकाला

रेप कांड के विरोध में कैण्डिल मार्च निकाला

हाथरसः जन सामना संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित के नेतृत्व में उन्नाव रेप कांड के विरोध में कैण्डिल मार्च निकाला गया। जिसमें पीड़ित महिला के परिवारीजन की जेल में कराई गई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त कर मृतक की आत्मा को शांति के लिये प्रार्थना की गई। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की गई।
कैण्डिल मार्च के बाद जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। लूट, हत्या, डकैती, अपहरण चरम पर हैं। सत्ताधारियों का अपराधियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। न्यायालय ने भी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। ऐसी सरकार को तुरन्त वर्खास्त कर देना चाहिये।
कैण्डिल मार्च में डा. मुकेश चन्द्रा, अशोक गुप्ता, पं. ऋषि कुमार कौशिक, संजीव आंधीवाल, प्रशान्त कौशिक, गोविन्द चतुर्वेदी, योगेश कुमार गुप्ता, लोकेश कुमार गुप्ता, कृपेन्द्र सिंह चैहान, शशांक पचैरी एड., संजय अग्रवाल, रूपेश शाहिल, प्रदीप तैनगुरिया, सुनील गौड़, संजय गौतम आदि शामिल थे।