Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने मनायी पंचायतीराज की वर्षगांठ

कांग्रेस ने मनायी पंचायतीराज की वर्षगांठ

हाथरसः जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज पंचायती राज दिवस की 25 वीं वर्षगांठ जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि पी.सी. सदस्य अशोक कुमार गुप्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायती राज व्यवस्था द्वारा ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का कार्य किया।
जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने सामुदायिक विकास योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों को बल प्रदान किया। जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था के प्रेरणास्रोत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने भी पंचायती संस्थाओं में महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को आरक्षण प्रदान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। विशिष्ट अतिथि शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी परम्परा को आगे बढ़ाते हुये पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
संचालन कृपेन्द्र सिंह चैहान ने किया। जिला प्रवक्ता डा. मुकेश चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुन्नालाल शर्मा, प्रदीप तैनगुरिया, वीरेन्द्र उपाध्याय, रामकुमार सारस्वत, गनेशीलाल शर्मा, राजेश गोस्वामी, हरीशंकर शर्मा, श्रीराम यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, राजा रंगीला, प्रमोद शर्मा, पवन ठाकुर, सुरेशचन्द्र शर्मा, सुनील गौड़, ऋषि कौशिक, गोविन्दशरण चतुर्वेदी, शशांक पचैरी एड., अजय भारद्वाज एड., विनोद शर्मा, शशी गुरू, जीवन किशोर लवानिया, सौरभ शर्मा, भानू, सूरज, सलीम, तोसीब आदि मौजूद थे।