Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान विरोधी हैं भाजपा और कांग्रेस-रामवीर

किसान विरोधी हैं भाजपा और कांग्रेस-रामवीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुरूवार को बहुजन मजदूर पार्टी की बैठक गांव सिकरारी में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस किसान विरोधी पार्टियां हैं। भाजपा सरकार में किसान और व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। व्यापारियों के उद्योग धंधे चैपट हो गए तो किसानों का दूध पानी से भी सस्ता हो गया। पशु पालन तो महंगा हो रहा है लेकिन दूध सस्ता करने से पशु व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड रहा है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। बैठक में अशोक कुमार, बच्चू सिंह, सुभाषचन्द्र, पुष्पेन्द्र कुमार, हरेन्द्र कुमार, वेदप्रकाश, राजेश कुमार, महेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र, गीतम सिंह आदि मौजूद रहे।