Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मनोरंजन » दिल्ली में होने जा रहा है राज महाजन का म्यूजिक काॅन्सर्ट ‘डाॅलीवुड नाईट’

दिल्ली में होने जा रहा है राज महाजन का म्यूजिक काॅन्सर्ट ‘डाॅलीवुड नाईट’

नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। राज महाजन के फैन्स के लिए खुश-खबरी है कि राज महाजन ने अपने अगले काॅन्सर्ट की घोषणा कर दी है जोकि अक्टूबर 2018 में होगा। कार्यक्रम की तारीख 21 अक्टूबर हो सकती है। कार्यक्रम दिल्ली में किसी सभागार में होगा।
‘डाॅलीवुड नाईट’ के नाम से होने वाले कार्यक्रम में बाॅलीवुड का छौंका भी लगेगा और कई स्टार्स भी भाग लेंगे। इस काॅन्सर्ट में राज महाजन के हिट गानों के सफर को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम मे सुरीले सिंगर राज महाजन के डायरेक्शन में परफाॅर्म करेंगे।
राज महाजन ने कहा, “इस कार्यक्रम में गानों के साथ थोडा ड्रामा भी रहेगा। डांस की कोरियोग्राफी के लिए कोरेओग्राफर की तलाश जारी है। ज्यादातर गानों को ओरिजिनल गायक ही परफाॅर्म करेंगे। कुछ नए चेहरे और नयी आवाजें भी देखने और सुनने को मिल सकते हैं। प्रोग्राम की थीम ‘राज महाजन की संगीत यात्रा रहेगी। इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध हस्तियाँ भाग लेंगी। जल्द ही म्यूजिक कॉन्सर्ट की तारीख, कलाकारों, सेलेब्रिटी मेहमानों के नामो के बारे में खुलासा कर दिया जाएगा।”
21 अक्टूबर को राज महाजन का जन्मदिवस है तो इस बार का राज महाजन का जन्मदिवस कुछ खास रहेगा। आधिकारिक तौर पर राज महाजन के 600 से अधिक गाने संगीतकार के तौर पर रिलीज हो चुके हैं। साथ ही साथ ‘ओ शिट’ नाम से मशहूर काॅमेडी चैनल के मुख्य करैक्टर भी है राज। नेशनल टीवी पर पहले राज महाजन का टॉक-शो ‘म्यूजिक मस्ती विद राज महाजन’ हर इतवार को प्रसारित होता था।
‘डाॅलीवुड नाईट’ का आयोजन इवेंट कंपनी मोक्ष इवेंट द्वारा क्या जाएगा जोकि मोक्ष म्यूजिक कम्पनी का ही एक भाग है।