Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किला खाई से हटवायें अवैध कब्जेःअतिक्रमण

किला खाई से हटवायें अवैध कब्जेःअतिक्रमण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी डा. रमाशंकर मौर्य से मिला और मन्दिर श्री दाऊजी महाराज का सौन्दर्यीकरण व किला खाई के अवैध कब्जे व अतिक्रमणों को मुक्त कराने के बारे में चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि शासन की नीति के अनुपालन में शासन की जमीन से सभी अवैध कब्जे हटाये जायें व उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 2016 व 2004 के आदेश का संयुक्त रूप से पालन तत्काल कराया जाये। अन्यथा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता जनआन्दोलन करने के लिये बाध्य होंगे।
जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया गया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन की देखरेख में ही सभी कब्जे हुये हैं। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में इस जमीन को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही किया जाना दिखाया गया है। जो कि मुख्यमंत्री को गुमराह करने का षडयंत्र है। इस विषय को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया व हिदायत दी कि एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेगा व झूंठी शिकायत निस्तारण व शासन की नीति के विरूद्ध जो कृत्य स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन कर रहा है। इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराते हुये जिलाधिकारी ने कहा है कि यह विषय गंभीरता से देखा जायेगा। इस सम्बन्ध में पूर्व से ही जिले की सामाजिक संस्थायें और धार्मिक संस्थायें तथा प्रबुद्ध नागरिक बीसियों वर्ष से मांग करते आये हैं। शासन ने इसके लिये आदेश किये हैं लेकिन पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है।