Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीद का बलिदान दिवस मनाया

शहीद का बलिदान दिवस मनाया

सादाबाद/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव नगला धोकला में शहीद धर्मेन्द्र सिंह का आज बलिदान दिवस मनाया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंवर चरत प्रताप सिंह, एसडीएम श्रीमती ज्योतिसना बन्धु, विशिष्ट अतिथि डॉ.जे.एस.जाट, गजेन्द्र सिंह गावर, सम्मानित अतिथि विधायक रामवीर उपाध्याय, पूर्व विधायक डा.अनिल चौधरी, रामसरन आर्य उर्फ लहटु ताऊ, चौधरी विजेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया, चौधरी विजयपाल सिंह प्रधान, बन्टी चौधरी जिला अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी एवं आदर्श जाट महासभा के पदाधिकारियों मे देवेन्द्र रघुवंशी लाल सिंह काका, कपिल, जाट कल्याण समिति के अध्यक्ष चौधरी उदयपाल सिंह, मुख्य संरक्षक चौधरी पदम सिंह, चौधरी लखन सिंह एवं किसान नेता चन्द्रेश चौधरी, युवा क्रांति संगठन के संयोजक तेजेन्द्रजीत सिंह जाट व पदाधिकारी कौशल सिंह चौधरी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ग्रामीणों द्वारा जाट कल्याण समिति के साथ युवा क्रांति संगठन ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वाफा बांधकर वीर गोकुला जी के स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर चरत प्रताप सिंह एंव राष्ट्रीय महासचिव डा. जे. एस. जाट द्वारा चौधरी सोवरन सिंह निवासी नगला धोकला को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से क्षेत्र मे खुशी का महौल व्याप्त हो गया तथा ग्रामवासियों ने स्वागत किया।
कार्यकम मे विजयपाल प्रधान, सुरेश पटवारी, किसान नेता चन्द्रेश चौधरी, होरीलाल चौधरी, महेन्द्र नेताजी, तेजेन्द्र जीत सिंह, कौशल चौधरी आदि मौजूद थे।