Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुनीत कार्य-भानु प्रताप सिंह

गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुनीत कार्य-भानु प्रताप सिंह

फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी के ग्राम सेवला में कोमल फाउंडेशन द्वारा संचालित माँ दुर्गा बाल गुरुकुल में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे-मुन्हे बच्चों के परिवारजनों को गुरूवार को कंबल वितरण किये गये।
कंबल वितरण कार्यक्रम में नारखी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब एवं असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना बहुत ही पुनीत कार्य है आज कोमल फाउंडेशन द्वारा ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए हैं यह बहुत ही प्रशंसा का कार्य है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे गांव में कोमल फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिये बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया एवं युवा समाजसेवी जितेंद्र कुमार बघेल ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है तथा कोमल फाउंडेशन निरंतर जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में माँ दुर्गा बाल गुरुकुल की शिक्षिका सुषमा सिंह, कृष्ण मुरारी ,प्रदीप तिवारी, प्रेमपाल सिंह जादौन, योगेंद्र सिंह, योगेश कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार राजू, छत्रपाल सिंह, राज कुमार, विजय पाल सिंह जादौन, मास्टर शिशुपाल सिंह बघेल, राम प्रताप सिंह जादौन, राम गोपाल बघेल, राधेश्याम बघेल, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।