Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसभाओं के दौरान सांसद अक्षय यादव ने भाजपा पर किये कटाक्ष

जनसभाओं के दौरान सांसद अक्षय यादव ने भाजपा पर किये कटाक्ष

फ़िरोज़ाबाद। भाजपा ने नोटबंदी कर लोकसभा चुनाव के लिए अपना खजाना भर लिया। अब उसी पैसे का दुरुपयोग कर वोटों की खरीद फरोख्त कर, लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप भाजपा पर सपा सांसद अक्षय यादव ने सिरसागंज विधानसभा के ग्राम कन्थरी, नूरपुर संजेती, नगला इंची, ग्यामई, फजलनगर, मांडई, बनीपुर, सूरजपुर रूधोनी, मुहम्मदपुर मांडई, रामनगर, नगला सेंदलाल, बूडाबरथरा आदि गांवों मे सभाओं को सबोधित करते हुए लगाया।
अक्षय यादव ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम करेगा। इसलिए सपा-बसपा कार्यकर्ता मिल जुलकर भाजपा की किसी भी चाल मे नहीं आएंगे और एकजुट होकर गठबंधन को मजबूत करेंगे। असीम यादव व सपा नेता अवनीन्द्र यादव ने कहा कि फ़िरोज़ाबाद मैं आजादी के बाद किसी सांसद ने इतना विकास नही कराया है जितना अक्षय यादव ने कराया है। अब सपा बसपा गठबंधन के बाद दूसरी पार्टियां अपना प्रत्याशी बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने को मजबूर होंगी। जिला पंचायत सदस्य अनुजेश प्रताप सिंह व इंजी राजीव यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान बर्बाद हो गया है। इस दौरान एमएलसी असीम यादव, जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, अवनीन्द्र यादव, अनुजेश यादव, इंजी राजीव यादव, हरीशंकर यादव, बिल्लू प्रमुख, अब्दुल वाहिद, अनवर सिंह जाटव, राजेंद्र कपूर, प्रदीप जाटव, उपेन्द्र यादव, विजय आर्या, केवी यादव, कमलेश यादव, धर्मेन्द्र प्रधान, राजू यादव, नीरज, रामप्रताप गुर्जर आदि ने सम्बोधित किया। संचालन संयुक्त रूप से राधाकिशन राजपूत व डॉ प्रेम यादव ने किया।