Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चलाया जा रहा शहीद सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का अभियान-धर्मेंद्र प्रजापति

चलाया जा रहा शहीद सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का अभियान-धर्मेंद्र प्रजापति

फिरोजाबाद। अध्यक्ष माटी कला बोर्ड लखनऊ धर्मवीर प्रजापति ने दोपहर फिरोजाबाद आने पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन दबरई पर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें मीडिया से बात करते हुये उन्होंने बताया कि जो हमारे सैनिक भाई शहीद हुये उनके लिये सरकार द्वारा संगठन द्वारा चिंता की जा रही है और पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वे फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद विस क्षेत्र गांव धानूमई में शहीद सैनिक नेत्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने व उनके परिवार का सम्मान गांव के रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान करने आये हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या केवल सम्मान तक ही सीमित रहेंगे ये अभियान पर कहा अटल जी के शासन में भी शहीदों की चिंता हुयी उनके परिवार को गैस कनेक्शन, पेट्रोल पंप व अन्य व्यवस्थायें की गयीं। अभी भी की जा रही है माल्यार्पण नहीं और भी कार्य उनके परिवारों की मदद को किये जायेंगे। पूछे जाने पर क्या आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तो सैनिकों की याद नहीं आयी तो कहा ऐसा नहीं है सरकार नहीं थी तब भी सैनिकों के लिये हम तत्पर रहे हैं वे खुद कार्यकर्ता के रूप में कई जगह गये हैं। पूछने पर कि फिरोजाबाद के हाथवंत ब्लाक के गांव निकाउ उसमें शहीद हुआ था आज तक उसकी मूर्ति का अनावरण तक नहीं हुआ पर बोले आज से पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान चल रहा है। जिन शहीदों की मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ इस पर भी ध्यान दिया जायेगा। 70 साल की आजादी में पहली बार योगी सरकार ने चिंता की है इतना ही नहीं प्रजापति समाज के लिये मिटटी कला बोर्ड का गठन किया गया। इस बोर्ड के माध्यम से मिटटी से जुडे समस्त कारीगरों पर पूरा ध्यान दिया जायेगा। आगे कहा कि बोर्ड की ओर से चित्रकारी का कार्य करने वाले खाद्य विभाग से लोन ले सकते हैं जिस पर 25 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी और बता दें कि 92 हजार गांव से 11 हजार हमारी सरकार ने चिन्हित किये है। उन्हें प्रशिक्षित कर उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा के अलाव सतीश चन्द्र प्रजापति आदि भी मौजूद रहें।