Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीसवां संत सम्मेलन पूर्ण आस्था से संपन्न

बीसवां संत सम्मेलन पूर्ण आस्था से संपन्न

स्वर्गीय बदन सिंह कुशवाहा पुण्य स्मृति में विराट तीन दिवसीय संत समागम संपन्न
कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र स्थित आदर्श कालिंद्री इंटर कॉलेज ग्राम कोटरा मकरंदपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर शिवनाथ सिंह कुशवाहा के भाई स्वर्गीय बदन सिंह कुशवाहा की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय 20वां संत सम्मेलन उनके पुत्रों अरविंद सिंह उर्फ बड़े राजा, राघवेंद्र सिंह उर्फ छोटे राजा, बबलू सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, उदयवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ब्लाक प्रमुख घाटमपुर व परिजनों द्वारा आयोजित किया गया। 29 जनवरी मंगलवार से शुरू विराट संत सम्मेलन 1 फरवरी को भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर कोटरा मकरंदपुर सहित आसपास व दूरदराज के ग्रामीणों ने संत समागम में शरीक होकर पुण्य लाभ कमाया। ब्लाक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुण्य स्मृति में मजबूरों, गरीबों की सहायता हो जाए बच्चों का उत्साहवर्धन हो जाए और धर्म-कर्म की बात हो जाए तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। संत समागम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दूसरे दिन 30 जनवरी को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों का परीक्षण कर ऑपरेशन योग करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए जवाहरलाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय कानपुर भेजा गया। समागम के तीसरे दिन सैकड़ों कन्याओं को तिलक व दक्षिणा देकर भोजन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान में देश देशांतर से आए संतों, विद्वान कलाकारों व महिला संतों के प्रवचन हुए जिसमें धार्मिक ज्ञान, भक्ति के मार्ग बताए गए। सफल ऑपरेशन के बाद लौटे करीब 52 नेत्र मरीजों का स्वागत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं आयोजन करता माता प्रेमा देवी व उनके पुत्रों द्वारा संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सुबोध आनंद जी महाराज हरिद्वार से आए वेदांत मार्तंड निर्भयानंद दिल्ली से आए रामायणी महाराज वृंदावन से आए हरि कृष्णा नंद सहित करीब आधा सैकड़ा संतो को तिलक फूल माला व दक्षिणा देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि वीरसेन यादव पूर्व सपा जिला अध्यक्ष, पुरुषोत्तम श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन मनोज सिंह भदौरिया, सपा जिला सचिव ग्रामीण शिव सिंह पाल सहित आए अतिथियों का ब्लाक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कुशवाहा एवं आयोजन कर्ताओं द्वारा स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण भक्त मौजूद रहे।