Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता लड़ रही हमारा चुनाव-सेकुलर पार्टियों से करेंगे गठबंधनः शिवपाल यादव

जनता लड़ रही हमारा चुनाव-सेकुलर पार्टियों से करेंगे गठबंधनः शिवपाल यादव

फिरोजाबाद। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जिले के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू भी रहे। उन्होंने जिले के अलीनगर कैंजरा, राजा का ताल आदि क्षेत्रों में भी जनसंपर्क किया। कई स्थानों पर क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि हमें जनता ने चुनाव लड़ाया है हमारा चुनाव जनता लड़ रही है और जनता ही भारी बहुमतों से जिताये। नेताजी के मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा हमारा नेताजी को समर्थन है। हमने तो पार्टी ही उनके आदेश से बनाई है। मैनपुरी छोड़ शेष सीटों पर जो भी सेकुलर पार्टियां हैं उनसे गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बताया कि आज जिले में उनके 24 कार्यक्रम हैं। सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने कहा कि प्रसपा का प्रचार छह महीने से चल रहा है। रैली भी हुई, नेताजी की आत्मा, भावना भाई के साथ हैंे और रहेंगी नेताजी ने तो जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं। उन सबसे कहा है शिवपाल को चुनाव लड़ाइये और जिताइये। वहीं बोले जो सपा के साथ चल रहे हैं ये तो वही है जो आगरा में मुंह ढक के भागे थे। जनता तो वैसे ही भयभीत है इन्हें कौन वोट दे देगा।