Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फूड प्वाइजनिंग से वृद्धा सहित चार बच्चे बीमार

फूड प्वाइजनिंग से वृद्धा सहित चार बच्चे बीमार

घर में रखे पुराने दालमोठ खाने से सभी की हालत बिगड़ी
घाटमपुर, कानपुर। फूड प्वाइजनिंग के चलते वृद्धा सहित चार मासूम गंभीर रूप से बीमार हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान पति ने एंबुलेंस द्वारा सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रामसारी निवासी राम जी व उसकी पत्नी उषा उन्नाव में पीडब्ल्यूडी विभाग में मजदूरी करती है। घर में राम जी की वृद्ध माता ननकी 70वर्ष व राम जी के चार बच्चों के साथ रहती है।बताया गया कि सुबह करीब 9 बजे घर में रखे पुराने दालमोठ का पैकेट खोलकर रजनीश 6 वर्ष राखी 9 वर्ष रश्मि 8 वर्ष रेशमी 3 वर्ष व बच्चों की दाई ननकी 70 वर्ष ने पुराने दालमोठ खा लिए थे। इसके करीब एक घंटा बाद उल्टी दस्त से सभी की हालत बिगड़ गई। सूचना पर राम सारी ग्राम प्रधान पति एडवोकेट सत्येंद्र सिंह भदोरिया सभी पीड़ितों को 108 एंबुलेंस से लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे जहां डॉक्टर कपिल गौतम ने सभी गंभीर पीड़ितों का इलाज शुरू किया। उपचार के उपरांत रजनीश 6 वर्ष की हालत चिंताजनक होने पर उसे हैलट कानपुर रेफर किया गया है। शेष की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिन्हें लेकर ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह भदोरिया वापस राम सारी गांव लौट गए हैं।