Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

हाथरस। मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय व प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से आजाद के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आजाद का चरित्र अनुकरणीय एवं वंदनीय है। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने कहा कि आजाद का मूंछों पर ताव देते हुए जो फोटो उपलब्ध है, वह मास्टर रुद्रनारायण ने बनाया था। उनकी देशभक्ति, तप और त्याग को आत्मसात् करने की महती आवश्यकता है। समय के साथ मूल्यों में भी परिवर्तन आता है। आज जल संरक्षण की विशेष आवश्यकता है, जल है तो जीवन है। आजाद की जयंती के परिप्रेक्ष्य में जल संरक्षण का सार्थक संदेश देने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ‘, ‘जल है तो कल है,‘ का संदेश प्रेषित किया। उन्होंने आकर्षक ढंग से स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर आने वाले कल को संवारने का आव्हान किया। ड्राॅइंग शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। बच्चों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य जैसे-जैसे शिक्षित हुआ है, वह जल का अपव्यय और विदोहन बढ़ाता जा रहा है, जो स्वहित एवं जनहित में उचित नहीं है। पृथ्वी बचाओ, प्रकृति बचाओ और जल बचाओ की मुहिम को बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से बल प्रदान किया। इस मौके पर स्वतंत्र भारद्वाज, धर्मेंद्र गोस्वामी, ऋचा शर्मा, विनीता उपाध्याय, अरविंद पाठक, प्रिया उपाध्याय, श्वेता भारद्वाज, हेमा गौड़, दुष्यंत उपाध्याय, सदाकत हुसैन, विपिन शर्मा, नेहा जैन, आदित्य शर्मा, शिवनंदन राना आदि उपस्थित थे।