Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुरः महापौर, सांसद, मंडलायुक्त व व्यापारियों ने किया वृक्षारोपण

कानपुरः महापौर, सांसद, मंडलायुक्त व व्यापारियों ने किया वृक्षारोपण

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। कानपुर की मेयर श्रीमती प्रमिला पांडे, अकबरपुर क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, नगर आयुक्त एस के शर्मा, उद्यमी, व्यापारीगणों ने जाने गाँव, रूमा में वृक्षारोपण किया। इस गांव में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 100 एकड़ में 1.11 लाख पौधे लगाए।
उपस्थित जन समुदाय,स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त शर्मा ने कहा ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन से पूरे भूमंडल की स्थिति चिंता जनक हो गई है। जाड़े में अधिक जाड़ा, गर्मी में अधिक गर्मी, बरसात में अधिक वारिश इसी का परिणाम है। वन क्षेत्र / वृक्षों के कम होने से बाढ़ भी आती है। जल संरक्षण कम होता है, क्योंकि वर्षा जल बह जाता है। वातावरण में कॉर्बन, जहरीले तत्वों बढ़ रहे है। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण से अस्थमा व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। पारिस्थितिकी संतुलन के लिए महत्वपूर्ण वृक्षारोपण ही है। इसे जन आंदोलन के रूप में अपनानें की जरूरत है। कानपुर मंडल में 1.50 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का संकल्प है। सभी उपस्थित महानुभाव लोगों का आभार प्रकट करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले सुरक्षित भविष्य के लिए आज पौधे लगाना अपरिहार्य है।