Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है: डीएम

स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने साई मण्डप गेस्ट हाउस रूरा में पूर्व सैनिक संगठन की ओर से गांधी जयन्ती पर दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। आयोजित स्वच्छता गोष्ठी में स्वच्छता की शपथ दिलाई दिलायी तथा जिलाधिकारी ने गांधी जयंती पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों से कहा कि सभी लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। सैनिक सेवा संगठन के राजेश द्विवेदी ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने संगोष्ठी में लगे सूती कातने वाले चरखे को भी चलाया तथा उसके बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सबको महात्मा गांधी के सिंद्धान्तों व उनके विचारों पर चलने व अनुकरण करने की महती आवस्यकता है। क्योंकि गांधी जी की विचार धारा थी कि किसी दूसरे व समाज के लिए अपने विचारों व सिंद्धान्तों को बताने के पूर्व वो खुद पर अनुकरण करते थे। आज भारत सरकार व प्रदेश सरकार भारत को स्वच्छ भारत के अभियान को ले नगर पंचायतों, व ग्रामीण अंचलों में शौचालयों का निर्माण कराये जाने का कार्य किया गया। लेकिन कहि कहि आज भी लोगों द्वारा उक्त बने शौचायलों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ने आये हुए लोगों से कहा कि आज सपथ ग्रहण करने साथ साथ आप सबको भारत को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाये जाने को ले आप अभी को स्वयं में बदलाव ला गांधी जी की विचार धारा के अनुकरण करने की आवयश्कता है। उन्होंने आये बुजर्गों से अपील की आने वाली पीढ़ी की सुरक्षित रखने को आज की युवकों व घरों के बच्चों को जागरूक कर जहरीली प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर जागरूक करे। कार्यक्रम में आयोजक पूर्व फौजी राजेश द्विवेदी, एडवोकेट विनोद सक्सेना , पूर्व प्रधानाचार्य बंशलाल सेंगर, डॉक्टर अशोक मिश्रा, पूर्व चेयर मैन संदीप कश्यप, वीरे शुक्ला, प्रधानाचार्य राजेन्द्र अवस्थी , कमलेश द्विवेदी, बउवा त्रिवेदी, ग्राम प्रधान पति अशोक मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन दीक्षित द्वारा किया गया।