Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेंडर समानता मेलें का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक

जेंडर समानता मेलें का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक

चकिया/नौगढ़/चन्दौली, दीपनारायण यादव। एक साथ अभियान एवं ग्राम्या संस्थान के  संयुक्त तत्वाधान में 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक चलाए जा रहे महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को नौगढ़ विकास खण्ड़ के औराही गांव में जेंडर समानता मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पन्नालाल एवं पिपराही के ग्राम प्रधान भगवानदास और संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पन्नालाल ने कहा कि महिला हिंसा के प्रति जागरूकता अभियान सराहनीय है। इससे हमारे क्षेत्र में जो महिला और पुरुष में गैर बराबरी है,वह समाप्त होगी लड़की और लड़कों में भेदभाव कम होगा। संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि अभी भी हमारे समाज में महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही है और महिला पुरुष में भेदभाव किया जा रहा है लड़की एवं लड़कों में भी भेदभाव हो रहा है इसी सोच को बदलने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें साइकिल रैली पदयात्रा पपेट शो गोष्ठी दीवाल लेखन एवं सांप सीढ़ी के खेल के माध्यम से महिला हिंसा पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भगवानदास महेंद्र सुरेंद्र नीतू सिंह त्रिभुवन मदन मोहन ने अपना विचार रखा जेंडर समानता मेला में महिला हिंसा पर पपेट शो एवं साँप सीढ़ी खेल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम में राजकुमार शशांक  गुलाब अशोक अरविंद सुनीता कौशल्या रेखा बदामी राम नरेश महेश सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे एवं कार्यक्रम का संचालन रामबली ने किया।