Thursday, April 10, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजीव डोगरा को मिला साहित्य सारथी गौरव सम्मान 2019 तथा बोली उत्कर्ष सम्मान 2020

राजीव डोगरा को मिला साहित्य सारथी गौरव सम्मान 2019 तथा बोली उत्कर्ष सम्मान 2020

कांगड़ा, जन सामना ब्यूरो। कांगड़ा के भाषा अध्यापक साहित्यकार कवि लेखक राजीव डोगरा को 2019 में साहित्य में अमूल्य योगदान तथा साहित्यिक उपलब्धियों के लिए साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली ने उनको साहित्य सारथी गौरव सम्मान 2019 दिया तथा साहित्य संगम संस्थान के ही बोली विकास मंच ने उनको मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन में उनकी उम्दा प्रस्तुति के लिए उनको बोली उत्कर्ष सम्मान से सम्मानित किया। पहला सम्मान उनको रिखबचंद रांका कल्पेश ने दिया तथा दूसरा सम्मान उनको मध्य प्रदेश की पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट के कर कमलों से प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर उनके स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी और कल्पना गागडा़,अधीक्षक ग्रेड -II, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।