Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानव सेवा संगठन की ओर से गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की गई

मानव सेवा संगठन की ओर से गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की गई

कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। आज मानव सेवा संगठन की ओर से गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री व रोजमर्रा की जरूरत में आने वाली वस्तुएं वितरित की गई। मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में हम लोग तन मन और धन के साथ निर्धन और असहायों की सेवा में तत्पर हैं। संगठन की ओर से कानपुर नगर, लखनऊ में भी गरीबों की सहायता के लिए संगठन के उपाध्यक्ष शुभम तिवारी और कोषाध्यक्ष रजनीश अवस्थी दिन रात लगे हुए हैं।
इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू यादव ने नर सेवा नारायण सेवा पर जोर देते हुए कहा कि मानव सेवा ही हमारी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य है, राहुल अवस्थी ने कहा कि हम हर संभव गरीबों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। वही आशुतोष ने बताया कि ग्राम निवादा देवराय, चम्पतपुर और दाईताला में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया गया। इस मौके मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, औनहाॅ चौकी इंचार्ज देवेश यादव, मानव सेवा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू यादव, संकल्प अवस्थी, विपिन राजपूत, वीरेन्द्र कमल, कुलदीप कमल, शिवम मिश्रा, रजनीश मिश्रा, कुलदीप यादव, नीरज कमल, विवेक शुक्ला, ध्रुव दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।