Friday, April 11, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमातियों के सम्पर्क में आए तीन लोगों की रिपार्ट आई कोरोना पॉजीटिव

जमातियों के सम्पर्क में आए तीन लोगों की रिपार्ट आई कोरोना पॉजीटिव

⇒सुहागनगरी में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या हुई सात
फिरोजाबाद। कोरोना के मामले का ग्राफ जनपद में तेज होता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली के मरकज से आए सात लोगों में से चार लोगों में कोरोना पाॅजीटिव की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर जांच के लिए सैम्पिलिंग कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया। उन्हीं में से मंगलवार को तीन लोगों में कोरोना पाॅजीटिव की पुष्टि हुई। अब जनपद में कोरोना पाॅजीटिव की संख्या सात हो गई है। जिससे प्रशासन में खलबली मची हुई है।
सुहागनगरी में बिहार के सात जमातियों में से चार जमाती पहले पॉजीटिव पाए गए थे। इनको अलग से मेडिकल काॅलेज लाकर आईसोलेट किया है। इसके बाद उनके संपर्क में आए करीब 135 लोगों को क्वारंटाइन करने के साथ ही उनकी जांच रिपोर्ट पर प्रशासन नजर रखे हुए था। मंगलवार को प्रशासन को मिली रिपोर्ट में तीन लोगों के पाॅजीटिव होने की पुष्टि हुई है। ये वे लोग हैं जो जमातियों के संपर्क में रहे हैं। जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीएमओ एसके दीक्षित ने बताया कि पाॅजीटिव मिले तीनो मरीजों को मेडीकल काॅलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं