Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कमेटी की नई पहल समाचार पत्र हॉकर, सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान

कांग्रेस कमेटी की नई पहल समाचार पत्र हॉकर, सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा शहर कांग्रेस कमेटी की पहल पर समाचार पत्र हॉकर व् सफाई कर्मियों के सम्मान की शुरुआत आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने अपने अशोक नगर स्थित निवास पर प्रातः समाचार पत्र देने वाले हॉकर सुभाष चन्द्र भारती और आसपास सफाई करने वाले कर्मी नीरज बाल्मीकि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान करने के साथ मास्क, डिटॉल साबुन और राहत सामग्री प्रदान की। इससे पूर्व इनके हाथ भी सेनेटाइजर से साफ कराये गये। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि नगर पालिका परिषद इटावा के सभी 40 वार्ड क्षेत्रों में रहने वाले कांग्रेसजन अपने समाचार पत्र हॉकर व् घर के आसपास सफाई करने वाले सफाई कर्मी का सम्मान कर राहत सामग्री प्रदान करें। अगर कोई व्यक्ति कहीं भी किसी भी रूप में भूखा प्यासा या अन्य कोई दिक्कतों का सामना कर रहा है, तो आप सभी उन व्यक्तियों का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, सही जानकारी शहर अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9027132643 पर अवगत कराएं। पार्टी के द्वारा उन सभी व्यक्तियों की मदद की जायेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजय दोहरे, वाचस्पति दुबे, राजेश यादव, विश्राम सिंह, ईशान यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।