टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में किए जा रहे सेनेटाइजेशन कार्य पर भाजपा नेता ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि सेनेटाइजेशन सिर्फ चुनिंदा स्थानों पर ही किया जा रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर महामंत्री कमलेन्द्र उपाध्याय ने कहा है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में जो सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है वह चुनिंदा स्थानों पर ही किया जा रहा है। बाकी स्थानों पर नहीं किया जा रहा है। इससे आमजन काफी परेशान है। टूंडला से सटे गांव प्रतापपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी पालिका प्रशासन मामले को गंभीरता से न लेते हुए राजनीति कर रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे नगर में सेनेटाइज कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदीप शर्मा, अंशु बघेल, गणेश शर्मा, चौधरीरविन्द्र सिंह, प्रभातकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।