Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर धनुष भंग का आयोजन सम्पन्न

दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर धनुष भंग का आयोजन सम्पन्न

बिल्हौर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। बिल्हौर क्षेत्र के सरिगवां में चल रही श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ का आज शनिवार बड़े धूमधाम से समापन हुआ। हवन पूजन के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भाव से कार्यक्रम में सहयोग दिया।
सरिगवा गांव में स्थित श्री गुलाबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। दुर्गा अष्टमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर श्री राम जानकी साहित्य सेवा मंडल के आचार्य आशीष बाजपेई राम द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्रतिवर्ष दशहरा के पावन पर्व पर रामलीला का भव्य आयोजन हुआ करता था। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते, अनुमति ना होने के कारण कार्यक्रम स्थगित रखा गया। जिसके परिप्रेक्ष्य में सूक्ष्म रूप से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने यथाशक्ति सहयोग भी प्रदान किया। हवन पूजन के उपरांत राज्याभिषेक का सुंदर संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तदुपरांत भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकर्ता सुरेंद्र शुक्ला लक्ष्मण अभिनेता, पं.ओम प्रकाश शुक्ला, आचार्य सोमनाथ बाजपेई, हर्ष बाजपेई, ईशान बाजपेई,निखिल त्रिपाठी हमीरपुर, मिंटू शुक्ला, रानू बाजपेई,कल्लू शुक्ला उर्फ रामगोपाल इत्यादि भक्त गण उपस्थित रहे। श्री राम जानकी साहित्यिक सेवा मंडल के निदेशक आशीष बाजपेई जी ने बताया कि आज की रात नदिहा धामू में धनुष भंग का आयोजन होगा। जिसमें श्री राम की भूमिका में आशीष बाजपेई, लक्ष्मण निर्मल, जनक अशोक श्रीवास्तव, परशुराम जी की भूमिका में अश्वनी त्रिपाठी आदि मौजूद मौजूद रहेंगे। मंडल का संचालन सोनू यादव के निर्देशन में होगा।