रसूलाबाद/कानपुर देहात। प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हित मे जारी लाभ की योजनाओं का लाभ हर हाल में गरीबों को मिलना चाहिए। अगर मेरी विधान सभा मे गरीब को लाभ नही मिला तो उन अधिकारियों को मेरे द्वारा कतई बक्शा नही जाएगा।
उक्त विचार शनिवार रसूलाबाद विधान सभा की भाजपा विधायक निर्मला संखवार ने कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विकाश कार्यो पर निगाहे लगाने के साथ यह भी ध्यान रखे कि गरीबो के हित मे जारी योजनाओ का लाभ गरीबो तक पहुंचने में कोई अधिकारी कर्मचारी बाधक तो नही बन रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर चलकर गरीबो के उत्थान के प्रति ज्यादा प्रयास रत है इसमें बाधक बनने वाले लोग कितने भी बड़े पदों पर क्यो न हो उन्हें बक्शा नही जाएगा। उन्होंने विकास खण्ड के ग्राम विकास अधिकारी व बाबू को पार्टी कार्यालय बुलाकर विकास सम्बन्धी कार्यो की जानकारी लेकर हिदायत दी कि विकास कार्यो व गरीबो के हितों की योजनाओं का लाभ हर हाल में गरीबो तक पहुंचना चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस मौके पर जनप्रिय युवा भाजपा नेता सुशील तिवारी, राम महेश बर्मा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा कानपुर देहात के वरिष्ठ जिला मंत्री जीतू त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपाल सिंह, रवि सिंह, जिला मंत्री टिल्लू तिवारी, मण्डल महामंत्री दीपक तिवारी व जिला मंत्री ओमशंकर सिंह, अरुण बौद्ध सहित अन्य लोग थे।