कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जिला कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बायपास चौराहा कानपुर नगर पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी फ्रंटलो की कार्यकारिणी विधानसभा व ब्लॉकों की कार्यकारिणी की समीक्षा की गई। पार्टी के प्रचार प्रसार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा व सुझाव पदाधिकारियों के लिए गए एवं दिनांक 21 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा बिल्हौर के चौबेपुर कस्बा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण काल में काला कानून किसानों के खिलाफ किसान बिल लागू किया गया है। ऐसे कानून को किसान आंदोलन के द्वारा कुचला जाएगा। एक दिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। किसान आंदोलन आज पूरे देश का आंदोलन बन चुका है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की नीतियों को अपनाकर कार्य करेंगे। तो निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रमुख महासचिव राजपाल यादव, गोविंद त्रिपाठी, स्वामी महेन्द्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, स्वामी जमील अहमद, राम प्रकाश मिश्रा, दुर्गा शंकर मिश्रा, आकाश प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, राम बहादुर पासवान, शिव कुमार प्रजापति, अरुण यादव, आनंद शुक्ला, प्रदीप, सौरभ पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे!