Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदू महासम्मेलन की बैठक में एकजुट रहने का किया आव्हान

हिंदू महासम्मेलन की बैठक में एकजुट रहने का किया आव्हान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ द्वारा विशाल हिंदू महासम्मेलन, हनुमान चालीस पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन बस स्टेंड के सामने कुंजीलाल की बगीची में किया गया। जिसमें हिंदूओं को संगठित करने, आतंकवाद को खत्म करने एवं धर्मान्तरण को रोकेने को लेकर आवाज उठाई गई।महासम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दूवादी पंडित हृदेश शर्मा ने कहा कि हम सभी हिंदू भाईयों को एकजुट रहकर अपनी ताकत दिखानी होगी। देश से आतंकवाद का बिल्कुल सफाया करने के लिए केंद्र सरकार को भारतीय सेना का खुली छूट देनी होगी। जिससे आतंकवाद का सफाया हो सके। धर्मान्तरण कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए। हिंदू को पलायन होने से रोका जाये। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने हिंदूओं को एकजुट रहने का आहवान किया। हिन्दू महासम्मेलन की अध्यक्षता बाबा ओमप्रकाश उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में दिनेश भारद्वाज (विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष), उमाशंकर गुप्ता, रमाकांत उपाध्याय (बृज प्रांत गौ प्रमुख), कौशल उपाध्याय (सवर्ण संगठन अध्यक्ष), अखिलेश शर्मा (चाणक्य फाउंडेशन अध्यक्ष), डॉ नितिन मिश्रा (मडंल सचिव राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ), विपिन शर्मा (प्रदेश सचिव), आचार्य अनुपकृष्ण राजोरिया (जिलाध्यक्ष), नीता पाण्डेय, मानसी गुप्ता, ममता सविता, अश्वनी शर्मा, राहुल गर्ग, राजकुमार राठौर, अतुल उपाध्याय, तरुण उपाध्याय, सुग्रीव मिश्रा, कृपाल राठौर, रामु राठौर, श्याम सिंह, सतीश चंद्र राठौर, विष्णु राठौर, मोनू, भोला चक, सीटू चक, राजीव गर्ग, उमेश उपाध्याय जी, किशोर भारद्वाज, दीपक गर्ग, ओमप्रकाश शंखवार, जगदीश माहौर, नरेश, शेखर आदि मौजूद रहे।

फोटो-3
सवर्ण जन चेतना यात्रा निकालकर सवर्ण समाज भरेगा हुंकार
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक भार्गव पैलेस सुहाग नगर में आयोजित की गई। बैठक मे सात नवंबर को निकलने वाली सवर्ण जन चेतना यात्रा को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया। साथ ही यात्रा संयोजक विक्रम पचौरी एवं अध्यक्ष पंडित शांतनु शर्मा को बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि सवर्ण समाज के युवाओं को जगाने के लिए युवा मोर्चा की तरफ सवर्ण जनचेतना यात्रा के निकाली जाएगी। आज पूरे उत्तर प्रदेश में समाज के ऊपर अत्याचार, उत्पीड़न, हत्याएं बड़ी तेजी से हो रही है। कोई समाज की आवाज उठाने वाला नहीं है। लखीमपुर खीरी में चार ब्राह्मणों की हत्या पर किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात ना कि ना कोई मुआवजा दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है समाज को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। समाज के साथ कोई भी दल खड़ा नहीं है। इसलिए एकजुट होकर 2022 में अपनी ताकत सभी राजनीतिक दलों को दिखाने का काम करें। बैठक में मनीष दुबे, अशोक गर्ग, सूर्य प्रकाश रावत, सौरभ पोरवाल, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, मोहित शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, सौरभ लहरी, सनी भटनागर, तरुण शर्मा, निक्की शर्मा, अरुण श्रुतिय, विष्णु कांत पचौरी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय एवं संचालन अशोक गर्ग ने किया।