Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाल्मीकि समाज के बच्चों को शिक्षित करने का लिया संकल्प

वाल्मीकि समाज के बच्चों को शिक्षित करने का लिया संकल्प

कानपुर। माल रोड स्थित पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि के निवास पर सामाजिक समरसता विभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्राक्ट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रवक्ता डॉ0 रतन लाल, विशिष्ट अथिति भाजपा मनोनीत पार्षद सुनील वाल्मीकि, ट्रेड यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि रहे। मुख्य अथिति व विशिष्ट अतिथि द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में मुख्य अथितियों का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि के विचारों पर गम्भीरता से डॉक्टर साहब ने जानकारी दी और बताया कि महर्षि वाल्मीकि कोई साधारण महापुरुष नहीं थे। इन्होंने ही रामायण रचना की थी।
पार्षद ने बताया कि वाल्मीकि समाज बहुत ही भोलाभाला होता है। ऐसे में समाज के हम लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए तभी इस समाज को आगे बढाया जा सकता है। जैसे महर्षि वाल्मीकि जी ने कलम के द्वारा सस्कृति में रामायण की रचना की थी वैसे ही इस समाज में भी कलम को पकड़ना होगा। तभी समाज आगे बढ़ पायेगा। ट्रेड यूनियन अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वाल्मीकि समाज के पढे लिखे लोगों को समाज को आगे बढाने के लिए आना चाहिए तभी समाज तरक्की कर पायेगा। जय प्रकाश ने जानकारी दी कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की थी। इतना ही नहीं श्रीराम के पुत्र कुश को अपने तप द्वारा उत्पन्न किया था।
इस कार्यक्रम में पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि ने सभी उपस्थित लोगों को संकल्प भी दिलाया कि हम अपने अपने क्षेत्र में ऐसे जो भी बच्चे नजर आयेंगे जो कि शिक्षा से दूर हो उनको हर हाल में शिक्षा दिलाने कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम के मौके पर राजकुमार वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, शीनू जायसवाल, इन्द्र पाल, सुनील चौहान वाल्मीकि, रीतू चौहान वाल्मीकि, प्रेमकुमार वाल्मीकि, गौरव मौर्या, लाला भाई, गुड्डू चौरसिया, ज्योति जायसवाल, शनि जायसवाल, राजेन्द्र वाल्मीकि, शान्ति देवी, प्रेम कुमार, महेन्द्र जायसवाल, विनीत वाल्मीकि, बाला वाल्मीकि, मानषी जायसवाल, गुच्चू वाल्मीकि, सुरेश कुमार, ममता चौहान वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।