Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक का सलोन में सपाइयों ने किया स्वागत

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक का सलोन में सपाइयों ने किया स्वागत

सलोन/रायबरेली,  पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी के नेतृत्व में कटेह चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।इसके साथ ही मौजूद ऊंचाहार विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का भी सभी ने स्वागत किया।सलोन विधानसभा आगमन पर सूची चौराहे से कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का जोरदार स्वागत किया।पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है।जनता अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है।2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः सपा की सरकार बनेगी और कैबिनेट मंत्री प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता तन मन से जुट जाए।जनपद की सभी सीटों पर समाजवादी परचम को फहराना है। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी संतराम पासी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, सभासद इसरार हैदर रानू,दिलीप ओझा, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इरफान सिद्दीकी, संतोष शुक्ला, मनसूर जाफरी, प्रधान अस्काबाद इरशाद राइनी,कुलदीप शुक्ला, पूर्व प्रधान कटेह मोहम्मद नौशाद खान, राजेश निर्मल, सुनील पासी, जैद खान मेवाती ,मोहम्मद नौशाद ऊर्फ डीका ,इमरान सिद्दीकी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।