Saturday, April 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूक्रेन से मेडिकल की दो छात्राएं सकुशल पहुंची अपने गृह जनपद

यूक्रेन से मेडिकल की दो छात्राएं सकुशल पहुंची अपने गृह जनपद

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।यूक्रेन देश में फंसे हुए मेडिकल की दो छात्रा की में 6 व 7 मार्च को जनपद रायबरेली में सकुशल वापसी हुई। जिसमें जनपद रायबरेली सदर की निवासी गरिमा मिश्रा तथा रायबरेली के सलोन की निवासी श्रुति रस्तोगी सकुशल यूक्रेन देश से अपने-अपने घर लौट आई है। जनपद आते ही जिला प्रशासन की टीम और परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया तथा प्रशासन द्वारा दोनो छात्राओं से उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी कुशलक्षेम पूछा गया। यूक्रेन से सकुशल अपने देश वापस लौटने पर दोनों छात्राओं के परिवार में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भी ट्विटर पर दोनों छात्राओं और उनके परिवार की फोटो को शेयर किया है रायबरेली जनपद में सकुशल वापसी पर खुशी जाहिर की है।