Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेजुबान जीवों के पानी पीने के लिए जगह जगह रखे जायेंगे जलपात्र

बेजुबान जीवों के पानी पीने के लिए जगह जगह रखे जायेंगे जलपात्र

कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। उम्मीद एक किरण फाउंडेशन संस्था द्वारा अथक प्रयासों से कानपुर नगर निगम के द्वारा कानपुर में बेजुबान जीवों के पानी पीने के लिए 200 जलपात्र महापौर प्रमिला पांडे, नगर आयुक्त शिवशरणणप्पा मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर निरंजन जी की उपस्थिति में संस्था उम्मीद एक किरण को दिया गये। इन जलपात्रों को शहर के अलग-अलग स्थानों में रखवाया जाएगा।

बताते चलें कि संस्था उम्मीद एक किरण बर्रा विश्व बैंक में जीव आश्रय संचालित कर रही है जिसमें संस्था के सदस्य पूरे कानपुर भर में घायल जानवरों को उपचार के लिए लाते हैं। उनका निःशुल्क उपचार करते हैं नगर निगम द्वारा संस्था को जीवाश्रम हैं घायल जीवों के लिए दवाइयां दी गई व उपचार के लिए रह रहे गोवंश के लिए चारा भूसा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्य मयंक त्रिपाठी, अंशु सिंह, अभय सिंह, यश राज वर्मा, रितेश कटियार, विभास गुप्ता, मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।