Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रसूलाबाद, कानपुर देहात। विकासखण्ड रसूलाबाद न्याय पंचायत खेड़ा कुर्सी स्थित प्राथमिक विद्यालय खेमनिवादा में मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण में 16 से 30 जून की कार्ययोजना के अन्तर्गत विद्यालय में ख्यातिलब्ध महिलाओं के फोटोज का प्रदर्शन, उनकी कहानियों एवं उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन किया गया। इस मौके पर चार्ट, पोस्टर, कविता, बाल अखबार आदि का निर्माण करना सिखाया गया। बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के नारे वाली तख्तियों के साथ रैली भी निकाली गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को समझाया गया व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ताकि समय पर वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति के चौथे चरण में सुरक्षा, शिक्षा, सेल्क डिफेंस और रोजगार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस चरण में बालश्रम व बालविवाह के विरुद्ध आपरेशन मुक्ति की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति नोडल डॉ0 अर्चना मिश्रा शुक्ला ने कहा कि एक सशक्त नारी एक सशक्त समाज दे सकती है बस जरूरत है उसे एक अवसर मिले मौका मिले। यह अभियान नारी शक्ति के लिए है नारी सुरक्षा के लिए है नारी अधिकार के लिए है। जागो शक्ति स्वरूपा नारी, तुम हो दिव्य क्रांति चिंगारी के साथ जागरूक कर स्वावलंबन का भाव भरा। अभिभावकों की बैठक में लिंगभेदभाव पर आधारित फिल्म दिखाकर अभिभावकों को लिंग भेदभाव पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला अभिभावकों द्वारा अपने अच्छे बुरे अनुभवों पर चर्चा – परिचर्चा की गई। उन्होंने अपनी कठिनाइयों एवं संघर्ष की कहानी सभी के बीच साझा किया। स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण मे छात्र / छात्राओं के नामांकन संबंधी लक्ष्य प्राप्त करने हेतु गांव में भ्रमण व स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक स्वेजल तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में रंजीता देवी, चंपा देवी, फूलमती, मीरा देवी, सूरजा देवी, रेशमा देवी, निर्मला देवी, किरन देवी सहित छात्र – छात्राओं व ग्रामवासियों की उपस्थिति सराहनीय रही।