Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा मुहिम से प्रेरित होकर ग्राम प्रधान न हैंडपंप और विद्युत पोल को भी तिरंगा रंग से दिया रंगवा 

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा मुहिम से प्रेरित होकर ग्राम प्रधान न हैंडपंप और विद्युत पोल को भी तिरंगा रंग से दिया रंगवा 

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा मुहिम से प्रेरित होकर एक ग्राम प्रधान ने गांव के सभी हैंडपंप और विद्युत पोल ही तिरंगा रंग में रंगवा दिए। ग्राम प्रधान का कहना है कि अब हर घर नहीं बल्कि गली और मुहल्ले भी तिरंगे के रंग में नजर आएंगे। इससे युवाओं के अंदर देशभक्ति का संचार होगा।थाना नारखी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कायथा में ग्राम प्रधान दिनेश बघेल ने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर ग्राम पंचायत में कुछ खास करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने ग्राम पंचायत में लगे हुए सरकारी हैंडपंपों और विद्युत विभाग के खंभों को तिरंगे में पुतवा दिया है, जिससे युवा पीढ़ी के दिल में देश के प्रति आदर और सम्मान बड़े। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री हर घर और घर घर तिरंगा की अपील कर रहे हों वहां देशवासियों को भी देश के लिए कुछ करना चाहिए।
ग्रामीणों को भा रहे तिरंगा हैंडपंप
ग्राम प्रधान द्वारा तिरंगा रंग में पुतवाए गए हैंडपंप और विद्युत पोल ग्रामीणों के मन को भा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गली, मुहल्लों गांव और शहरों में तिरंगा की धूम मची हुई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर उन्होंने भी लोगों को हर गली मोहल्ले में तिरंगे का एहसास हो, इसीलिए तिरंगे के रंग में सरकारी हैंडपंप और विद्युत पोलों को पुतवाया है।