Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

हमीरपुर। आज उप्र. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. के प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक निगम ने की। कर्मचारियों की मांग है कि राज्य कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन ब्यवस्था मूल रूप से बहाल की जाये, 1 अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित प्रशिक्षणधीन राजस्व लेखपाल व अन्य संवर्ग को पुरानी पेंशन ब्यवस्था से आच्छादित किया जाये, राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षको के रोके गये तथा समाप्त किये गये महंगाई भत्ते व अन्य भत्ते बहाल किये जाये सहित आदि अन्य मांगे है। कार्यक्रम के प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में लोनि. विभाग के प्रांतीय महामंत्री प्रकाश चन्द्र, नैतिक समर्थन देने के लिये मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम, परिषद के जनपद महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, कोषागार कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री कौशल किशोर मिश्रा, कृषि विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुन्दरलाल एवं सत्येन्द्र सिंह, श्वेता रंजन, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप बाल्मीकि, परिषद के उपाध्यक्ष मो. रिजवान व अन्य विभागो के कर्मचारी धरने में मौजूद रहे।