Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरयू महोत्सव के पावन पर्व पर हुआ मां सरयू की आरती का आयोजन

सरयू महोत्सव के पावन पर्व पर हुआ मां सरयू की आरती का आयोजन

संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के बिरहा घाट स्थित सरयू महोत्सव के सरयू के तट पर विधि-विधान से मां सरयू का पूजन किया गया। सरयू तट पर हजारों दीपों से आरती की गई। सरयू तट दीपों से रोशन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश शर्मा व प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष पौली ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने मां सरयू की आरती की। वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश शर्मा व ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि ग्रंथों में भी मां सरयू का विशेष वर्णन किया गया है माना जाता है कि महाराजा रघु कीच प्रार्थना पर महर्षि वशिष्ठ ने तपस्या करके ब्रह्मदेव को प्रसन्न कर मां सरयू को पृथ्वी पर अवतरित कराने का वरदान प्राप्त किया था। वहीं वर्णन में कहा गया है कि जब ब्रम्हदेव सृष्टि की रचना कर रहे थे तो उससे पहले ही ब्रह्मदेव ने भगवान विष्णु की तपस्या की थी और भगवान विष्णु ब्रह्म देव को दर्शन दिया था। दर्शन के बाद ब्रम्हदेव की तपस्या को देख भगवान विष्णु इतना खुश हो गए थे कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े थे। तभी ब्रह्मा जी ने ऑसुओं को अपने हाथों से रोक उसे मानसरोवर पर स्थापित किया था। इसीलिए सरयू को नेत्रजा भी कहा जाता है। पवित्र पावन माँ सरयू की भव्य आरती का बड़ा अद्भुद दृश्य होता है।
इस अवसर पर बाबा भूलोटन दास जी महाराज, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, वीरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, के सी यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।