Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व क्रांतिकारी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। इस अवसर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने में इंदिरा गांधी ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को बता दिया था कि भारत शांति और शक्ति दोनों का प्रतीक है। जब पाकिस्तान ने भारत को आंखे दिखाने की कोशिश की। तो उनके नेतृत्व में भारत की सेना ने लाहौर में घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखाया। इसी वजह से लोग उन्हें दुर्गा कहते थे। वहीं क्रांतिकारी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी मनाई गई। इस दौरान मनोज भटेले, रामशंकर पचौरी, श्रीकृष्ण शर्मा, रामकुमार रावत, विपिन चौहान, सलमान, अखिलेश शर्मा, रोहित यादव, अंशुल, आकाश, मनीष आदि मौजूद रहे।