Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शहर किया भ्रमण

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शहर किया भ्रमण

-प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने यात्रा में केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला जमकर हमला
फिरोजाबाद। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने शहर की सीमा में प्रवेश करते ही महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली। यात्रा थाना रसूलपुर से पैदल प्रारम्भ हुई। जो कि नालबंद चौराहा, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, गांधी पार्क होते हुए जैन मंदिर पहुंची। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश की भलाई के लिए है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश को टुकरे-टुकरे कर बेचा जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सभी लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा का उद्देश्यम देश में फैल रही नफरत को खत्म करना और भारत को जोड़ना है। इस दौरान फिरोजाबाद प्रभारी आशुतोष दीक्षित, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, अतुल चतुर्वेदी, धर्मसिंह यादव, वकार खालिक, चाँद कुरैशी, हरीशंकर तिवारी, प्रशांत तिवारी, नुरुल हूदा लाला राइन, इमरान खान, मुरसलीन बेग, मोहम्मद जाबेद, फहीम कुरैशी, अफजल रंगरेज, प्रतीक चतुर्वेदी, सुएब खान, समीर अंसारी, आमिर खान, सतीश चंद्र, आदि कर्यकर्ता मौजूद रहे।